व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सहारा अस्पताल में भर्ती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

duaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास खंड के युवा व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है| क्षेत्र की जनता उनके जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ कर रही है|
बीते दिनों उन्हें गर्दन में तकलीफ के चलते कानपुर में भर्ती किया गया था| लोकिन समुचित उपचार की व्यवस्था ना होने पर उन्हें लखनऊ के सहारा हास्पिटल में भर्ती किया गया| उनके जल्द स्वास्थ्य होने के लिये कमालगंज के दरगाह अहसनी महमूदी शेखपुर के सज्जादा नशीन आमिर महमूद ने प्रधान प्रतिनिधि एजाज खां और खुर्शीद ने दुआ मांगी|