चारों विधान सभाओं में 10 हजार सदस्य बनायेगी आप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी विधान सभा चुनाव में दो-दो हाथ करनें के लिए आम आदमी पार्टी नें भी कमर कस ली है| लिहाजा आप चारों विधान सभाओं में 10 हजार नये सदस्य जोड़ेगी|
शहर के मोहल्ला नितगंजा स्थित मुन्ना लाल धर्मशाला ने आयोजित हुई आप की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया| जिसमे चारो विधान सभाओं में संगठन से 10 हजार लोगों को जोडनें का लक्ष्य रखा गया है|  पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सदस्यता अभियान में तेजी के साथ लगें| यूपी में यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो तो वही योजना उत्तर प्रदेश में भी लागू की जाएंगी जो दिल्ली में लागू की गई है|
जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, कोषाध्यक्ष गौतम कश्यप, अर्जुन राठौर विवेक कुमार राजेंद्र कुमार जाटव  आदि रहे|