बेनतीजा रही बाजार बंदी, ध्वस्तीकरण को लेकर प्रशासन सख्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते लगभग एक सप्ताह से चल रही अबैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के पूर्व की प्रक्रिया बाजार बंदी के बाद भी बेनतीजा साबित हुई| फिलहाल प्रशासन ध्वस्तीकरण करनें को लेकर सख्त है|
शुक्रवार को नोटिस जारी होनें के बाद आगे की प्रक्रिया की गयी| कुल 118 भवन व दुकान स्वामियों को लोक निर्माण विभाग नें नोटिस जारी किये थे| उसके बाद बीते दिन बाजार बंदी की गयी| शुक्रवार को भी बंदी जारी रही लेकिन बंदी बेनतीजा नजर आयी| जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार ध्वस्तीकरण की तरफ बढ़ रही है|
शुक्रवार को पीडब्लूडी के अवर अभियंता अंकित कुमार व लेखपाल विकास दीक्षित व कानून-गो मनोज दीक्षित कस्बे में पंहुचे| उन्होंने कस्बा बाजार में 17 से 20 मीटर तक पैमाइश कर चिन्हित किया गया| वहीं डबरी मार्ग पर 50 मीटर तक चिन्हित हुआ है| जिससे भवन स्वामियों में हड़कप है|
स्थानीय राजनीति फेल! मंत्रियों की परिक्रमा को रवाना हुए भवन स्वामी
जब से पीडब्लूडी ने अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज किया तब से एस्थानीय राजनैतिक मठाधीशों के फोन अफसरों के पास घनघना रहें थे लेकिन उसका भी कोई प्रभाव नजर नही आया| कार्यवाही में कोई प्रभाव पड़ता ना देख भवन स्वामी आस पर के जनपदों में निवास कर रहे मंत्रियों से गुहार लगानें को रवाना हुए|
ध्वस्तीकरण से कई दर्जनों परिवार होंगे बेरोजगार
अतिक्रमण कर व्यापार आज से नही चल| दशकों से यह लोग व्यापार आदि से अपने परिवार का पेट पालते चले आ रहे है| लेकिन यदि हुआ तो दर्जनों परिवारों को रोजी-रोटी के लाले भी पड़ जायेगें| जिसको लेकर लोग बेहद चिंतित है| कुछ लोगों जिनके पूरे मकान ही जद में आ रहे है वह आवास विहीन होकर सड़क पर आ जायेंगे|
अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया जाँच अतिक्रमण का चिन्हित किया गया है| राजस्व टीम से रिपोर्ट लेकर मुनादी करायी जायेगी| उसके बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए कमेटी का गठन होगा|