दहेज उत्पीडन के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस ने दहेज उत्पीडन के मामले में लम्बे समय से फरार चले रहे आरोपी पति को आखिर गिरफ्तार कर लिया|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सिरोली निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र सियाराम के खिलाफ उसकी पत्नी शहर कोतवाली के साहबगंज चौराहा निवासी शिल्पी नें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा बीते 15 अक्टूबर 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था| शिल्पी का विवाह जितेन्द्र से 18 जून 2019 को हुआ था| आरोपकि जितेन्द्र किसी गैर लड़की के साथ सम्बन्ध बना रहा था और पत्नी के साथ दहेज को लेकर मारपीट करता था| मुकदमें में आरोपी फरार चल रहा था|
शुक्रवार को आरोपी जितेन्द्र को घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विधा सागर तिवारी नें साहबगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया|
ग्रामीण को मारपीट कर मारी गोली 
राजेपुर संवाददाता: थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर में बीती रात 60 वर्षीय मुकद्दम व उसकी पत्नी पुष्पा देवी को मारापीटा| मुकद्दम नें गोली मारनें का भी आरोप लगाया| घायल मुक्कदम को लोहिया अस्पताल से सैफई रिफर कर दिया| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि जानकारी नही है| जानकारी होनें पर जाँच की जायेगी|