विरोध के बाद भी नारायणी निर्विरोध

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के चुनाव में हुये भारी विरोध के बाद भी नारायणी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गयी| चुनाव का विरोध कर रही महिला नेत्री ने अपने समर्थको के साथ जमकर नारेबाजी की| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने कागजात देखने के बाद चुनाव करा दिया|

फ़तेहगढ़ के टीवी अस्पताल में हुये संघ के चुनाव में पंहुची आशा देवी अध्यक्ष मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने कहा कि यह चुनाव फर्जी है इसे बंद होना चाहिए| आशा देवी ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये | चुनाव में हंगामा होने की सूचना पर एसएसआई दीपक कुमार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने दोनों पक्षों के अभिलेख देखे| चुनाव करा रही नारायणी देवी के पास सीएमओ का आदेश देख पुलिस ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी| वही आशा देवी 6 अक्टूबर को चुनाव कराने का आदेश लिये है| सीएमओ ने 21 सितम्बर को संगठन के लखनऊ कार्यालय को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी थी कि दोनों में कौन इसके लिये अधिकृत है|

चुनाव में नारायणी देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गयी| उपाध्यक्ष सोनिया देवी, मंत्री रामश्री, सम्प्रेक्षक कमला देवी, कोषाध्यक्ष शिवा पाथरेव आदि को चुना गया| संयुक्त कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता शेषनारायण सचान ने बताया की दोनों को चुनाव लड़ने का अधिकार है| यह प्रदेश नेतृत्व तय करेगा की कौन असली और कौन नकली|