विनय कुमार सिंह फर्रुखाबाद के होंगे नये डीपीआरओ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती में फेरबदल कर दिया गया  है| बस्ती के डीपीआर को फर्रुखाबाद का नया डीपीआरओ बनाया गया है|
दरअसल जनपद में जिला पंचायती राज अधिकारी के पद पर शिवशंकर सिंह वर्तमान में तैंनात थे| शुकवार को शासन नें प्रदेश के 23 डीपीआरओ का तबादला कर दिया| जिसमे शिवशंकर सिंह का नाम भी शामिल है उन्हें बस्ती भेजा गया है| वहीं बस्ती के डीपीआरओ विनय कुमार सिंह को जिले का नया डीपीआरओ बनाया गया है|