भाजपा व्लाक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम तय, कभी भी हो सकती घोषणा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव निपटनें के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग नें व्लाक प्रमुख चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी| जिससे अब दावेदारों के द्वारा जिम्मेदारों की परिक्रमा भी तेज हो गयी है|  फिलहाल भाजपा जल्द अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है|
दरअसल भाजपा आगामी व्लाक प्रमुख चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है| लिहाजा उसको फतेह करनें की ब्यूह रचना भी कर ली गयी है| माना जा रहा है कि भाजपा केबल पांच व्लाकों में अपने प्रत्याशी उतारेगी| जबकि मोहम्मदाबाद संशय बरकरार है| वैसे भीतर खाने से भाजपा का फार्मूला है कि जो दावेदार 50 प्रतिशत बीडीसी अपने पक्ष में होनें का प्रमाण देगा उसे टिकट प्रमुखता के आधार पर मिलेगी|
विकास खंड बढ़पुर में पूर्व जिला महामंत्री शैलेन्द्र राठौर के एक समर्थक को, राजेपुर में पल्लब सोमवंशी, शमसाबाद में हेमचंदवर्मा, कमालगंज में  फतेहचंद वर्मा, कायमगंज में अरुण दुबे व नवाबगंज में अरविन्द गंगवार के नामों पर कानाफूसी चल रही है| अब सूची आनें पर ही साफ होगा कि किसको पार्टी इस जिम्मेदारी के लायक मानती है| फिलहाल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द होगी| क्योंकि 8 जुलाई को नामांकन होना है|