ग्रामीण गंगा में डूबा, आठ घंटे से तलाश जारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते दो महीनें से अपनी बहन के घर रह रहा ग्रामीण गंगा में डूब गया| परिजनों की मदद से गोता खोर कई घंटे से उसकी तलाश कर रहें है लेकिन खबर लिखे जानें तक अभी उसका पता नही चला| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम करथिया निवासी 45 वर्षीय रघुनंदन पुत्र धारा अविवाहित था| बीते दो माह पूर्व वह अपनी बहन अमृतपुर के ग्राम कनकापुर निवासी बहनोई सर्वेश के घर आया था| शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे वह गंगा नहानें चला गया और वह डूब गया| घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी|
पहले ग्रामीणों नें उसकी तलाश शुरू की लेकिन जब उसका पता नही चला तो फिर पांचाल घाट से गोताखोर बुलाये गये| वहीं जानकारी होनें पर मृतक की माँ राजवती आदि परिजन  मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| ग्राम प्रधान अतर सिंह को पुलिस नें सूचना दी लेकिन कई घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस नही पंहुची|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि पुलिस मौके पर रवाना की गयी है| सूचना देर से दी गयी|