विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट पर खिलेगा जीत का कमल-सीएम योगी

LUCKNOW Politics-BJP UP NEWS

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली बड़ी सफलता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गदगद हैं।  उन्होंने भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ सभी कार्यकर्ताओं को बधाई से साथ ही धन्यवाद दिया|सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। इस सफलता के लिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। हमको 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नतीजों के जैसे ही होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे चार वर्ष के काम को जनता ने स्वीकार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पीएम नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 में से 300 से अधिक सीट जीतेगी। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा को 2022 में उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीट मिलने की उम्मीद जताई थी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में भाजपा का लक्ष्य जिला जीतना है। पंचायत चुनाव के सकारात्मक परिणाम आए हैं। 75 में से भाजपा ने 67 पंचायत सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2014 के लोकसभा 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीती है। अब हम 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई।