अभेद्य सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान सम्पन्न, मतगणना का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान कराया गया| पुलिस अभेद्य किलेबंदी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ| दोपहर लगभग 12:20 बजे तक शतप्रतिशत मतदान हो गया| मतदान को देखते हुए मोनिका यादव की जीत मानी जा रही है|
दरअसल भाजपा और सपा नेताओं के टकराव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था की| एसपी सुरक्षा को लेकर खुद सुबह से ही कलेक्ट्रेट के बाहर मौजूद रहे| तकरीबन 11 बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव के साथ ही सचिन यादव, डॉ० अनुपम दुबे आदि मिनी बस में सदस्यों को लेकर पंहुचे| कुल 17 सदस्य लेकर कड़ी सुरक्षा में मतदान के लिए लाये गये| सचिन के साथ आये सभी 17 सदस्यों नें पहले मतदान किया|
इसके बाद सुबोध यादव अपने साथ कुल 12 सदस्यों को लेकर आ गये| उन्होंने नें भी मतदान किया| महिला मतदाता ताहिरा मिराकत सिद्दीकी सबसे अंत में मतदान करनें पंहुची| फिलहाल आंकड़े देखकर मोनिका यादव की जीत लगभग तय मानी जा रही है| भाजपा के जिला पंचायत सदस्य कुंबरजीत सिंह के साथ एक मतदान सहयोगी भेजा गया|
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य व विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, कुलदीप गंगवार, राहुल राजपूत आदि बड़ी संख्या में भाजपाई डीएन डिग्री कालेज में डटे रहे|