रेलवे ट्रेक के निकट मिला पांच दिन से लापता युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग 5 दिन से लापता युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना जहानगंज के ग्राम कोठी निवासी 30 वर्षीय करन सिंह पुत्र जयराम बीते 30 जून को घर से लापता हो गया था| परिजनों नें काफी खोजबीन की| जिसके बाद भी उसका पता नही चला| शनिवार को सुबह उसका शव थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रासिंग के निकटलहुलुहान पड़ा मिला| मृतक के ससुर रामलडैते नें उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया|