कासगंज में चार दिन बाद मिले लापता मासूम भाई-बहन

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चार दिन से लापता मासूम भाई-बहन को तलाश रही पुलिस को आखिर कामयाबी हाथ लगी| शनिवार को दोनों कासगंज से बरामद हो गये| पुलिस उन्हें जनपद लानें के लिए रवाना हो गयी| दोनों के बरामद होंने से पुलिस नें राहत की साँस ली है|
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कासगंज में केनरा बैंक के सामने दो लावारिश बालक-बालिका को खड़े देखा गया| जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस नें दोनों बच्चों को वन स्टॉप सेंटर 181 में पहुंचाया| वन स्टॉप सेंटर कासगंज सेंटर मेनेजर श्रीमती प्रियंका यादव एवं कॉउंसलर श्रीमती मनीषा पाठक ने उक्त दोनों बालकों से काफी देर तक बातचीत की परंतु दोनों बालक अपना नाम पता सही तरीके से नहीं बता सके| दोनों नें केबल नाम बालक नें न्याजी व बालिका नें सफीना बताया| लेकिन सही पता नही बता सकीं| वन स्टॉप सेंटर, नावल्टी रोड बस स्टैंड के पास बने आश्रय गृह की तीसरी मंजिल पर रखा गया|
यह जानकारी जनपद पुलिस को हुई तो पुलिस नें राहत की साँस की| उन्हें लेनें के लिए पुलिस रवाना हो गयी| सीओ सिटी नितेश कुमार नें बताया कि दोनों बच्चे सकुशल मिल गयें है| उन्हें लेनें के लिए पुलिस रवाना हो गयी है|