जहरीला पदार्थ खाकर कोतवाली पंहुचा युवक, उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) किराये के मकान में रह रहा युवक अचानक संदिग्ध हालत में  जहरीला पदार्थ खाकर कोतवाली पंहुच गया| उसने पुलिस को जानकारी भी दी लेकिन काफी समय तक पुलिस उसको लेकर सक्रिय नही हुई| जब उसकी हालत काफी बिगड़ी तो पुलिस नें उसे लोहिया अस्पताल भेजा| उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|
जनपद हरदोई के पचदेवरा वीरमपुर निवासी 28 वर्षीय उत्तम तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी शहर के अंगूरी बाग में किराये का मकान लेकर पत्नी रजनी के साथ रह रहा था| बुधवार दोपहर उत्तम अचानक शहर कोतवाली पंहुचा उसने पुलिस को जानकारी दी कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है| लेकिन पुलिस उसे टरकाती रही| आधे घंटे कोतवाली में रहनें के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो होमगार्ड दिनेश चन्द्र नें  दोपहर 2:25 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उपचार के दौरान 3:10 बजे उसको डॉ० राज किशोर नें मृत घोषित कर दिया| मृतक उत्तम तिवारी के परिजनों नें फोन पर पुलिस को बताया कि बीते कुछ महीने पूर्व ही उत्तम पत्नी रजनी को लेकर अंगूरीबाग में रह रहा था|
घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज विधासागर तिवारी ने बताया कि जाँच की जा रही है| परिजनों के आने पर अग्रिम कार्यवाही होगी|