डीपीआरओ कार्यालय में 11 साल से लापता सफाई कर्मियों का 1 करोड़ 24 लाख का एरियर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विभागीय पैंतरेबाजी के चक्कर में वर्षों से कर्मचारियों के डीए एरियर का 1 करोड़ 24 लाख 73 हजार उन तक नही पंहुच सका| विभागीय बाबू उसके ब्याज से ही मालामाल हुए जा रह है|
दरअसल वर्ष 2011-12 में जनपद के लगभग एक हजार ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए सरकार नें सफाई कर्मचारियों का एरियर भेजा था| जिसकी हवा विभागीय लिपिकों नें आज तक सफाई कर्मियों को नही लगने दी| लगभग 1 करोड़ 24 लाख 73 हजार का भुगतान कर्मचारियों में नकद होना था| इसके बाद भी इसकी हवा उन्हें नही लगने दी गयी| लगभग 6 वर्षो तक विभागीय बाबू अफसरों की मिली भगत से उसका ब्याज निकाल कर अपनीं जेबें भरते रहे| जब इसकी भनक कर्मियों को लगी तो 2018-19 में इसकी आबाज को उत्तर-प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल कुमार व विशेष सलाहकार अरविन्द चन्द्र आदि के द्वारा जनपद  में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान की मांग की गयी| लेकिन आज तक इसका अर्थ लाभ कर्मियों को नही हुआ| कई वर्षो से इसकी मांग कर रहे सफाई कर्मियों में आक्रोश है| संगठन ने भी इसको लेकर अब कड़ा रुख अपनें की बात कही है| डीपीआरओ से इस सम्बन्ध में वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नही लगा|