रामगंगा नें सैकड़ो बीघा तरबूज की फसल पर फेरा पानी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) रामगंगा नें पलेज की हजारों बीघा तरबूज की खेती पर पानी फेर दिया| जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है| फसल डूबने से किसान मायूस हैं|
दरअसल जिले की सीमा से गुजरीं रामगंगा नदी के किनारे-किनारे सैकड़ो बीघा तरबूज की खेती पर किसानों नें दांव लगाया था| अचानक रामगंगा का जल स्तर बढनें तरबूज की फसल जलमग्न हो गयी| नदी के किनारे बलुई मिट्टी पर बड़े पैमाने पर तरबूज और खरबूजे की खेती की जाती है| अचानक रामगंगा में पानी बढने नें किसानों की उम्मीदें घट गयीं| लॉक डाउन में तरबूज मंडी में 3 रुपये किलो बिक रहा है| इस बार तरबूज आगरा और हाथरस नही जा पा रहा है| उससे भी किसानों को काफी घाटा हो रहा है| मूलधन निकालनें के चलते किसानों नें मजबूरी में तरबूज बाजारों में ही बेंचा है|