खुफिया तंत्र रहा फेल, खाकी की किले बंदी को चकमा दे भाकियू नें फूंका पुतला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद भाकियू नेताओं की जगह-जगह निगेहबानी की गयी| उसके बाद भी पुलिस का खुफिया तंत्र फेल हो  गया| पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी भाकियू केंद्र सरकार का पुतला फूंकनें में कामयाब हो गये| पुलिस अब हाथ-पैर मार रही है|
दरअसल 6 महीने से गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर जनपद में भी केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होनें के अवसर काला दिवस के रूप में मनाया गया| क्योंकि कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था लिहाजा पुलिस नें भी जगह-जगह कई भाकियू नेताओं को नजर बंद किया तो सम्भावित जगहों पर भारी पुलिस बल तैंनात कर दिया गया| लेकिन पुलिस और भाकियू नेताओं में चले चूहा-बिल्ली के खेल में आखिर भाकियू बाजी मार ले गयी|
पुलिस मेंन चौराहे पर लगी थी| जबकि मेंन चौराहे से 200 मीटर दूर ज्योंता मार्ग पर किसान यूनियन के कुछ नेताओं नें पुतले को आग लगा दी| इसके साथ ही नारेबाजी भी की|
जब पुलिस को पुतला फूंके जाने की भनक लगी  तो प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच की| फिलहाल पुलिस मामले को रफू करनें में लगी है| फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है| प्रभारी निरीक्षक नें बताया जाँच की जा रही है| केबल दो लोगों नें ही पुतले जैसे किसी चीज में आग लगायी है|