पंखे का करंट लगने से ग्रामीण की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात फर्राटा पंखे में आये करंट से युवक की दर्दनाक मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी निवासी विवेक अवस्थी का 40 वर्षीय पुत्र विनीत बीती रात लगभग 9 बजे घर पर लेटा था| लेकिन उसका फर्राटा पंखा नही चला तो उसने ऊँगली से पंखा चलानें का प्रयास किया तो उसमे आ रहे करंट की चपेट में विनीत आ गया| जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| विनीत की मौत से कोहराम मच गया| मृतक की माँ सुषमा देवी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था| मृतक की पत्नी सुनीता विवाद के चलते कई वर्षों से मायके में रह रही थी|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि परिजनों नें घटना की सूचना नही दी| यदि तहरीर देते है तो शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|