डॉ० सुरभि भाजपा में शामिल, कायमगंज के लिए लगाया दांव

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पिछले विधान सभा चुनाव में सपा का कायमगंज से चुनाव लड़ी डॉ० सुरभि ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया| वह कायमगंज से भाजपा की दावेदारी कर रहीं है|
दरअसल पिछले विधान सभा चुनाव 2017 में वह बीजेपी से कायमगंज की सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी| लेकिन भाजपा ने टिकट अमर सिंह खटिक को दे दिया| जिसके बाद डॉ० सुरभि 23 जनवरी 2017 को सपा में शामिल हुई| जिसके बाद पूर्व विधायक अजीत कठेरिया का टिकट काटकर सुरभि को दिया गया था| चुनाव में अमर सिंह खटिक को 116304  मत मिले थे| जबकि सपा की डॉ० सुरभि को 79779 मत मिले थे| उन्हें अमर सिंह खटिक नें 36525 मतों से हराया था| इस बार उन्होंने सपा से कुछ हासिल होते ना देख सोमवार को पति अजीत गंगवार के साथ भाजपा का दामन लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने थाम लिया| वह भाजपा से कायमगंज विधान सभा के टिकट की जुगत में लगीं है| डॉ० सुरभि के पति अजीत गंगवार आवास विकास के सिटी अस्पताल के मालिक है|