सांसों के सारथी: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आपके प्रिय जेएनआई न्यूज की मुहीम ‘सांसों के सारथी’ अभियान अब रंग लानें लगा है| जिसके चलते अब लगातार जनपद में विभिन्य जगहों पर पौधारोपण जारी है| सोमवार को कई लोगों नें पौधारोपण कर अपनी तस्वीरें जेएनआई कार्यालय में भेजी| दरअसल पौधारोपण को आज लोगों ने पर्यावरण के साथ-साथ अपने भविष्य व अगली पीढ़ी की समृद्धि से भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते तकरीबन 15 दिनों से ‘सांसो के सारथी’ नें एक अभियान का रूप ले लिया है| भले ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लोग पौधारोपण करते हैं, लेकिन उनके अंदर उस वृक्ष के सहारे भविष्य को सहेजने की कामना बन रही है। शहर से गांव तक धीरे- धीरे पेड़ पौधोंरोपण करनें वालों की संख्या बढ़ने लगी है।
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी
जेएनआई की मुहीम से जुड़कर सेनापति निवासी सभासद प्रबल त्रिपाठी के छोटे भाई एडवोकेट विमल त्रिपाठी नें सेक्टर 22 रोहाणी दिल्ली स्थित आवास पर अपनी बेटी समृद्धि त्रिपाठी के साथ पौधारोपण किया| विमल का कहना है कि यदि सभी लोग एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो भविष्य में पर्यावरण में संतुलन आ जायेगा| इसके साथ ही आक्सीजन की कमी भी हमारे आस-पास नही होगी| इसके साथ ही विमल का कहना है कम से कम वह लोग तो एक पौधा जरुर लगायें जिनके अपने आक्सीजन की कमी से उन्हें छोड़ कर चले गये| उनके नाम से पौधारोपण कर उसकी देखभाल करें| यही मृत आत्मा को सच्ची श्रधांजलि होगी| विमल नें कहा जेएनआई की मुहीम बेहतर है इससे लोग पौधारोपण के लिए लगातार जागरूक हो रहें है|
पीपल के पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
भाजपा के पूर्व सभासद प्रत्याशी रवि शर्मा व अयोध्या होटल से शिवम गुप्ता नें नें शहर के डीपीवीपी में व आईडीबीआई बैंक के सामने पीपल के 5 पौधों का रोपण किया| उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर यह है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। इसका एक मात्र हल यह है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं और उनकी सुरक्षा भी हो। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रह सके। आने वाले समय में आक्सीजन की कमी ना रहे|
आप भी जुड़ सकते हैं जेएनआई की मुहीम से
जेएनआई के अभियान से जुड़े और पीपल या आक्सीजन देंनें वाले पौधे का रोपण करते फोटो भेजें हम आपकी फोटो के साथ खबर प्रकाशित करेंगे| (7355278516 या 91 99354 62960 पर व्हाट्सएप करें फोटो)