30 घंटे से लापता बस चालक की लाश गंगा में बरामद

FARRUKHABAD NEWS POLICE

rampal gangaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम भमौआ निवासी 40 वर्षीय रामपाल पुत्र हरिराम के लापता होने पर उनके गंगा में डूबने की आशंका पर बीते 30 घंटे से श्रंगीरामपुर महुआ घाट पर तलाश की जा रही थी | लेकिन गंगा की तेज बाढ़ में उसका कही भी पता नही चल रहा था| जिससे परिजनों काफी गमगीन थे| गुरुवार देर शाम रामपाल का शब गंगा में ही तैरता मिल गया|

गायब रामपाल की पत्नी पिंकी ने बताया कि उसके पति बीते दिन श्रंगीरामपुर महुआ घाट पर नहाने की कहकर निकले थे| देर शाम तक घर से ना पंहुचने के बाद पिंकी ने जानकारी शुरू की तो पड़ोसी गाँव नगला पसई के लोगो ने बताया कि वह शव संस्कार में गये थे वहां उन्होंने रामपाल को डूबते देखा था| इस पर सुबह पिंकी ने थाने में सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची तथा गोताखोरों के द्वारा शव की तलाश शुरू करा दी| लेकिन गंगा में डूबने के 24 घंटे के बाद भी उनकी तलाश नही हो सकी| गंगा घाट पर रामपाल की पत्नी पिंकी और पुत्री नीलू व पुत्री शौक़ीन सिंह गंगा किनारे आस लगाये बैठे है|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि रामपाल का शवदेर शाम तक बरामद कर लिया गया है|