कमालगंज षष्टम से सपा व महानदल के समर्थन से विजय को मिला बल

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के समर्थन में कमालगंज षष्टम से सपा और महान दल का गठबंधन राजनीति की नई इबारत लिखनें जा रहा है| चुनावी धमाचौकड़ी के बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नें विजय को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाकर राजनीति की नई दिशा भी खोल दी है| फिलहाल जिला पंचायत क्षेत्र में विजय के चुनाव चिन्ह टेलीफोन की चर्चा जोरों पर है|
दरअसल कमालगंज क्षेत्र सपा का गठ माना जाता है| राजनैतिक माहौल के बीच इस बार फिर जिला पंचायत में सपा समर्थित प्रत्याशी विजय यादव को अपनी जीत साफ दिख रही है| विजय का कहना है कि वह विकास के नाम पर लोगों से मतदान करनें की अपील कर रहें है| जिला पंचायत क्षेत्र की जनता उन्हें पूरा समर्थन दे रही है| बीते बुधवार को चुनाव प्रचार थमनें से पूर्व विजय ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी| विजय नें अपने चुनाव चिन्ह टेलीफोन के पक्ष में मतदाताओं से वोट करनें की अपील की|
सूत्रों की मानें तो विरोधियों के कुछ महत्वपूर्ण लोग विजय के समर्थन में आ चुके है| भीतर ही भीतर माहौल बनाने का प्रयास चल रहा है| विजय नें जमकर जनसम्पर्क किया| जिसमे मतदाताओं ने उन्हें हाथों-हाथ लिया|