बिजली का करंट लगने से ग्रामीण की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बिजली का करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गयी| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस को परिजनों नें मामले की सूचना नही दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम असमपुर तौफीक मढैया निवासी अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता दोना-पत्तल बनानें का कार्य करता था| बीती रात वह मशीन से दोना-पत्तल बना रहा था| उसी समय मशीन का तार लगाते समय उसके बिजली का करंट लग गया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| अरविन्द की मौत होते ही घर में कोहराम मच गया| अरविन्द की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों नें पुलिस को सूचना नही दी|
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नें बताया कि उन्हें घटना के सम्बन्ध में सूचना नही दी गयी है|