कोट के लिए शीला नें बनाया गाँव में माहौल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ग्राम प्रधान नगरिया जवाहर के पद की प्रत्याशी शीला पत्नी रामनारायण मिश्रा अपने चुनाव चिन्ह कोट के लिए माहौल बनाने में व्यस्त हैं| गाँव में घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है|
प्रत्याशी शीला मिश्रा इस समय तेजी के साथ चुनाव प्रचार में परिजनों व समर्थकों के साथ व्यस्त हैं| ग्रामीणों से मिलकर गाँव के विकास पर चर्चा हो रही है| शीला आधी-आबादी के लिए इन दिनों प्रेरणा बनकर उभर रहीं है| पहले चूल्हा चौका कर घर की जिम्मेदारी उसके बाद चुनाव प्रचार में लग अपने समाज सेवा के सपने को साकार करनें का प्रयास हो रहा है|
गाँव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर चुनाव की धार को तेज किया जा रहा है| उनके साथ अरुण मिश्रा रहे|