कमालगंज षष्टम में गाँव-गाँव बज रही ‘टेलीफोन’ की घंटी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत कमालगंज षष्टम से प्रत्याशी सपा के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के चुनाव चिन्ह टेलीफोन की घंटी घर-घर और गाँव-गाँव बज रही है| टेलीफोन को हर समाज और जातिवर्ग का समर्थन मिल रहा है|
चुनाव प्रचार के दौरान विजय यादव के पक्ष में हर जाति और वर्ग के लोग एक जुट नजर आ रहें है| गाँव-गाँव विजय यादव की विजय को लेकर टेलीफोन की घंटी बज रही हैं| उनके चुनाव प्रचार में दर्जन भर से अधिक टोलियाँ क्षेत्र में लगी हुईं है| जिसका असर भी साफ देखा जा सकता है|
सुबह क्षेत्र तय होनें के बाद समर्थक अपनी-अपनी टोली के साथ क्षेत्र में प्रचार में निकल रहें है| मुस्लिम व लोधी मतदाताओं को रिझाने में भी विजय यादव कामयाब दिख रहें हैं| सपा के निवर्तमान महा नगर अध्यक्ष होनें का लाभ भी विजय के लिए सोने पर सुहागा का काम कर रहा है| वहीं विरोधियों का एक बड़ा धडा विजय के समर्थन में पहले ही आ चुका है|