मरीजों के इलाज में लापरवाही हुई तो होगी कठोर कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा हर कीमत पर मरीजों को 24 घंटे देखा जाए|
लोहिया अस्पताल में पंहुचते ही डीएम नें सीएमएस को निर्देश दिये कि लोहिया अस्पताल में 24 घण्टें (दिन हो या रात) मरीज को देखनें की व्यवस्था लागू की जाये| उन्होंने कहा मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी|
डीएम नें कहा कि अस्पताल में आते ही मरीजो को सीधे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाये| जिसके बाद उसका कोविड-टेस्ट हो| उन्होंने अस्पताल में बनाये गये 14 आइसोलेशन वार्डों का निरीक्षण किया| उन्होंने आईइसोलेशन वार्ड में कोविड मरीजों का इलाज करने हेतु ओपीडी स्टाफ को लगाने के निर्देश दिये| उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि यदि लोहिया में भविष्य में मरीज को तत्काल नही देखा गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी|