अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट,संचालक को किया लहूलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: मरीज की अस्पताल में आपरेशन के बाद मौत होने से खफा परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और मारपीट कर दी| अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की| वही गम्भीर रूप से जख्मी अस्पताल के संस्थापक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी 25 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामप्रकाश को परिजनों ने आंत में समस्या के चलते आवास विकास के नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया था| जंहा उसका आपरेशन अस्पताल के चिकित्सक ऋषिकान्त जैन ने बीती रविवार की शाम को किया| आपरेशन के बाद उसको अस्पताल में भर्ती रखा गया|
परिजनों ने का आरोप है कि रात में अखिलेश क तबियत खराब होने से परिजनों ने जब चिकित्सक से सम्पर्क किया तो वह नही आये| सुबह जब तक चिकित्सक आये तो अखिलेश की मौत हो गयी| जिससे परिजन भड़क गये| उन्होंने हंगामा कर दिया| परिजनों का आरोप है की डाक्टर की लापरवाही का विरोध करने पर अस्पताल कर्मीयों ने मृतक के भाई अंकुल व गाँव के ही जीतू के साथ मारपीट कर दी|
वही अस्पताल कर्मियों का आरोप है कि मौत के बाद अचानक परिजन हमलावर हो गये| उन्होंने अस्पताल के संस्थापक प्रधान गजेन्द्र सिंह को वाइपर की राड से हमला बोल दिया| जिससे उनके सिर में गम्भीर चोट आयी| परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी की|
घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल संजीब राठौर कई चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पंहुचे| लेकिन परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया| घायल गजेन्द्र सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| खबर लिखे जाने तक शव अस्पताल में ही रखा है|
प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की मृतक के भाई अंशुल की तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज कर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|