सीएमओ कार्यालय के चिकित्सक सहित 222 कोरोना संक्रमित, 108 की ले चुका जान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को कोरोना का रंग और गहरा हो गया| रिपोर्ट आने के बाद आंकड़े एक दम उछाल मार गये| बुधवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में कुल 222 नये कोरोना संक्रमित निकले|
कोरोना अचानक रफ्तार पकड़ रहा है| लिहाजा संक्रमितों की संख्या के साथ ही मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है| जिसको लेकर लोगों में चिंता का भाव भी घर कर ले रहा है| हर कोई एक अद्रश्य भय से ग्रसित दिख रहा है| जिन्दगी एक अलग उधेड़ बुन में लग गयी है| लेकिन इसके बाद भी लोगों की लगातार लापरवाही का दौर जारी है| सरकारी की सख्ती सड़क पर बेअसर है| परिणाम यह है कि कोरोना सक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है| बुधवार को आये आकड़ों में कुल 222 नये सक्रमित निकले| जिसमे सीएमओ कार्यालय के डॉ० शेखर यादव, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चक्र सिंह यादव, सहित चार सक्रमित निकल| बिजली घर भोलेपुर में आधा दर्जन बिजली कर्मी सक्रमित हैं| सिबिल लाइन फतेहगढ़ में 17 संक्रमित निकले| सीएचसी राजेपुर में डॉ० रचित व डॉ० रजत कटियार व महिला कर्मी रजनी सिंह, लोको रोंड पर तीन सक्रमित निकले| कुल मिलाकर कुल 222 मरीज संक्रमित निकले है| अब तक 108 मौत की नींद सो चुके है| अब तक 6280 लोग संक्रमित निकल चुके है| वर्तमान में कुल 1235 मरीज सक्रिय है|