कोरोना कर्फ्यू में शादी-विवाह पर पाबंदी नही, केबल संख्या पर परहेज

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रशासन नें कोरोना कर्फ्यू को लेकर अपनी स्थिति साफ की| डीएम नें साफ कहा कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी विवाह के कार्यक्रमों में कोई पाबंदी नही होगी| केबल यदि बारात बाहर कहीं जानी है तो अनुमति जरूरी होगी|
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने वार्ता की| जिसके चलते डीएम नें कहा कि अब कोविड-19 की निगरानी के लिए टीमें बढाई जा रहीं है| अब आरआरटी की कुल 30 टीमें लगी हैं| प्रतिदिन 1500 से 2000 तक लोगों की सैम्पलिंग हो रही है| उन्होंने बताया कि जल्द नवाबगंज में 98 वैड का अस्पताल नवाबगंज में निर्मित होनें जा रहा है| उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कई लोग गांवों में वापस आयेंगे उनके लिए गाँव के बाहर ही व्यवस्था होगी|
जिले में पर्याप्त आक्सीजन
डीएम नें  बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की मात्रा है| 20 जम्बो सिलेंडर हैं| इतने ही सिलेंडर लोहिया अस्पताल में भी है| फिलहाल आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है|
विवाह के लिए नही लेनी होगी अनुमति
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि केबल बारात यदि कही बाहर जानी है तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी|वैसे विवाह के लिए अतिरिक आदेश की जरूरत नही है| केबल यदि विवाह खुले में है तो उसके 100 और बंद में विवाह होनें से 50 से अधिक लोग एकत्रित नही हों|