कमालगंज षष्टम में विजय के लिए शुरू हुआ गुप्त बैठकों का मास्टर कार्ड

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आज से ठीक 9 वें दिन यानी 29 अप्रैल को मतदान होना है| हर प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से चुनाव में विजय गति प्राप्त करनें के प्रयास में है| अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने का क्रम जारी है| लेकिन यहाँ प्रत्याशी विजय यादव ने लिए गुप्त बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया| बैठक भी उन लोगों के साथ जो विरोधी खेमें के खास दरबारी मानें जाते है| यह गुप्त बैठके विजय के लिए मास्टर कार्ड साबित हो सकतीं है|
दरअसल कमालगंज वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विजय यादव सपा ने निवर्तमान महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य भीं है| अपनी सादगी के लिए चर्चित विजय को लोग हाथों-हाथ ले रहें हैं| अभी तक घर-घर प्रचार का सिलसिला चल रहा था| लेकिन अब सूत्र बताते है कि विजय को विजय तक पंहुचानें के लिए कई जगह गुप्त बैठकें शुरू हो गयीं है| जनसम्पर्क के दौरान ही बैठक का दौर चलता है|
विरोधी खेमें में खलबली है| बैठकों को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि विजय के लिए बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लियें जा रहे हैं| जिसके बाद कुछ वह लोगों भी साथ खड़े दिख रहें है जो पूर्व में विरोधियों के साथ चुनाव प्रचार में थे| फिलहाल विजय के प्रचार का काफिला काफी लम्बा दिखा|