कृषि कानून के विरोध में कल चक्का जाम करेंगी भाकियू

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आहवान पर भारतीय किसान यूनियन ने 26 मार्च शुक्रवार को चक्का जाम की घोषणा की है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन हाई-वे जाम करेंगी| जिसकी रुपरेखा तैयार हो गयी है|
भाकियू के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहा इटावा-बरेली हाई-वे कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी आदि के नेतृत्व में चक्का जाम किया जायेगा| चक्का जाम लगभग 11:30 बजे होगा| उधर चक्का जाम की खबर से पुलिस भी सक्रिय हो गयी है| पुलिस चक्का जाम ना होनें का पूरा प्रयास करेगी|