बहन की टकोरे से काटकर की हत्या, आरोपी खुद पंहुचा थानें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) नाबालिक बहन की टकोरे से काटकर हत्या करनें के बाद आरोपी ने थाने में जाकर खुद घटना की जानकारी दी| दर्दनाक हत्या की जानकारी होनें पर पुलिस में भगदड़ मच गयी| पुलिस नें आरोपी को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपुर निवासी 14 वर्षीय जैनब पुत्र जमालुद्दीन कक्षा 9 की छात्रा थी| उसके सगे भाई बीए के छात्र जाबेद नें उसको कमरें में ले जाकर टकोरे से काट कर मौत के घाट उतार दिया| हत्या को अंजाम देंने के बाद आरोपी थाना कमालगंज पंहुचा और पुलिस को हत्या के बारे में जानकारी दी| जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेनें के बाद थानाध्यक्ष अजय नरायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल शुरू की| मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे प्रेम सम्बन्ध प्रसंग का मामला बताया गया| घटना को अंजाम देनें के बाद वह बहन के प्रेमी की भी तलाश करता रहा लेकिन वह मौके पर नही मिला| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है| पुलिस पड़ताल कर रही है|