चल कांवड़िया शिव के द्वार, वही लगाएं बेड़ा पार

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व अपरा काशी का पूरा वातावरण भक्तिमय है। चहुंओर श्रद्धा के सैलाब उमड़ रहा है।  गंगाघाट से लेकर शहर की सड़कों तक सिर्फ कांवड़ियों के जत्थे ही नजर आ रहे हैं। कांवड़ियों की कतार एक क्षण भी नहीं टूटी है। इटावा-बरेली हाई-वे के साथ ही कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग पर भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे निकल रहे रहें| वहीं भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
जनपद में पांचाल घाट, कमालगंज के श्रंगीरामपुर घाट, शमसाबाद के ढाई घाट आदि घाटों पर गंगा से जल भरनें के लिए कांवड़ियों का जत्था सुबह से ही बड़ी संख्या में पंहुच रहा है| श्रद्धालु गाड़ियों में डीजे लगाकर शिव की श्रद्धा में झूमते हुए हुए निकल रहें हैं| बम-बम भोले की गूंज शहर शिवमय हो गया। हर गली-सड़क पर कांवड़ियों की धूम। कोई गंगा घाट जा रहा था तो कोई जल भरकर लौट रहा था।
गुरुवार को  शिवरात्रि धूमधाम से मनायी जायेगी| जिसको लेकर शहर के शिवालयों में दिन तैयारी और साफ-सफाई व सजाबट का कार्यक्रम चलता रहा|  हजारों शिवभक्त गंगा जल को कांवड़ से लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। साल-दर-साल आस्थावानों की भीड़ बढ़ रही है। भोले के भक्तों की सेवा करने कैंप के भी उतना ही विस्तार हो रहा है। अब पूरे शहर में सड़क किनारे तंबुओं में कांवड़ियों के विश्राम व भोजन आदि का बेहतर प्रबंध किया गया है। पैरों पंसुरी बांधकर व कंधे पर कांवड़ लिए जत्थों में चल रहे कांवड़िये आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।