सही जाँच और जानकारी कैंसर से बचा सकती जान: डॉ० युवराज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आज पूरा देश विश्व कैंसर दिवस मना रहा है| जिसके चलते जनपद के कैंसर सर्जन आवास विकास बढ़पुर निवासी डॉ० युवराज सिंह नें मीडिया से वार्ता की|
बढ़पुर स्थित अस्पताल में डॉ० युवराज सिंह नें बताया कि हमारे शरीर में कोशिकाओं का लगातार विभाजन होता रहता है| लेकिन जब शरीर के किसी खास अंग की कोशिकाओं पर शरीर का नियंत्रण नही रहता और वह तेजी के साथ के साथ असमान्य रूप से बढने लगते हैं तो उसे कैंसर कहा जाता है| कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है| शरीर में जितने प्रकार के अंग है उतने प्रकार का कैंसर होता है|
उन्होंने कहा कि कैंसर से घबरानें की जरूरत नही है| बल्कि सही जाँच व जानकारी से इलाज कराकर कैंसर से छुटकारा लिया जा सकता है| कैंसर का इलाज है लेकिन जानकारी  के आभाव से यह बीमारी गंभीर रूप ले लेती है|डॉ० युवराज नें जेएनआई को बताया कि फर्रुखाबाद व आसपास के जनपदों में मुंह के कैंसर के रोगी तंबाकू, बीडी, सिगरेट, खैनी का सेबन अध्यधिक होंने के कारण ज्यादा मिलते है| अभी तक खाने की नली, खानें की थैली, लीवर, पित्त की थैली, गर्भाशय, पेशाब की थैली, फेफड़ों आदि की जाँच के लिए लोगों को कानपुर, दिल्ली, मुम्बई व दिल्ली आना-जाना पड़ता था| ये सभी जांचे इंडोस्कोपी विधि से व मशीनों द्वारा व शरीर के किसी भी अंग की जाँच फर्रुखाबाद उनके जोगराज अस्पताल में उनकी टीम के द्वारा की जा रही है| इन जांचों के लिए मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी| कैंसर प्रारम्भिक दशा में सही इलाज व जाँच ठीक से होनें से सही  हो जाता है| कीमोथेरेपी द्वारा कैंसर का इलाज किया जाता है| उन्होंने बताया कि कैंसर की हर अवस्था का अलग-अलग इलाज है|
इस दौरान वरिष्ठ हदय रोग विशेषज्ञ डॉ० उदयराज सिंह आदि रहे|