शुक्रवार को पुन: कन्नौज कूच करेंगे बीजेपी नेता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

vimal katiyarफर्रुखाबाद: गुरुवार को भाजपा नेताओ का पुन: कन्नौज कूच करने की योजना है| धरने के प्रभारी ने सभी नेताओ को अपनी स्वेक्षा से आने के लिये कहा गया है|
बीजेपी महामंत्री विमल कटियार ने बताया की धरने के प्रभारी स्वतन्त्र देव सिंह से फोन पर निर्देश मिले है कि जो भी भाजपा नेता धरने में शामिल होना चाहते है| वह शुक्रवार को धरना स्थल पर पंहुचे| विमल कटियार ने बताया की वह खुद आधा दर्जन वाहनों के साथ कन्नौज कूच करेंगे| उन्होंने बताया की वह धरने में जरुरी जायेगे| सभी नेताओ को भी सूचना दे दी है|