अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों नें लगाया जाम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) घर के बाहर सड़क पार करते समय अचानक एक अज्ञात बुलेरो नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस नें उसे सीएचसी में भर्ती किया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों नें मौके पर जाम लगा दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमढेरा निवासी निवासी 54 वर्षीय हरवीर पुत्र जगराम का सड़क किनारे मकान है| मंगलवार शाम वह सड़क पार कर रहा था| उसी समय अचानक तेज रफ्तार अज्ञात बुलेरो नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे हरवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया| घटना की सूचना मिलनें पर एसएसआई संतोष कुमार व सिपाही संजय राय मौके पर आ गये| उन्होंने घायल को सरकारी जीप से सीएचसी पंहुचाया| जहाँ उसे चिकित्सक विपिन कुमार नें मृत घोषित कर दिया| मृतक की पुत्री रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
मौत की सूचना पर परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने मौके पर जाम लगा दिया| मौके पर प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय पंहुचे और परिजनों नें चालक की गिरफ्तारी की मांग की|