विरोधी पार्टियों के गले नही उतरा बजट, भाजपा बोली बजट से होगा सबका साथ-सबका विकास

Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। लेकिन विरोधियों के गले बजट नही उतरा| जबकि भाजपा नें बजट को सबका साथ और सबके विकास जैसा बताया|
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें जेएनआई को बताया कि सरकार जन विरोधी, गरीब विरोधी व आम आदमी विरोधी बजट लायी है| इससे आम आदमी को कोई लाभ नही मिला है| बजट केबल पूंजीपतियों के लिए पेश हुआ है| सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें बताया कि सरकार का बजट आम लोगों के लिए नही केबल खास लोगों के लिए है| बजट से आम आदमी निराश है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें जेएनआई को बताया कि वजट किसान विरोधी, रोजगार विरोधी है| बजट पूरी तरफ विफल है| सरकार केबल हिन्दू-मुसलमानों को लड़ानें का कार्य कर रही है| बजट में रोजगार की या किसान की कोई बात नही हुई है| नौजवान और किसान हतास हुआ है|
जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल जाटव नें बताया कि बजट नें गरीब और बेरोजगार को निराश किया है| इसके साथ ही मंहगाई पर कोई बात नही हुई है| सरकार बजट में जो वादे करती उन्हें पूरे नही करती है| सरकार अपने वादों को जमीन पर उतारे| फिलहाल बजट फेल है|
भाजपा के पश्चिमी का नगर मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा नें बताया कि मोदी सरकार का बजट सर्वस्पर्शीय है| बजट में जहाँ एक ओर बड़े रोजगार देंने वाले उद्योगों को सहूलियत दी गयी है| वही आम आदमी और किसान के लिए भी बजट में काम हुआ है| बजट आत्मनिर्भर भारत की तरह एक पहल है| जो नीब का पत्थर साबित होगा|