एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में दिखेगी अयोध्या श्रीराम मंदिर की झलक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती फर्रुखाबाद द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे से हो रहा है। यह यात्रा पंडबाग मन्दिर से प्रारंभ होकर चौक, घुमना, नेहरू रोड होते हुए स्वराज्य कुटीर ओर समाप्त होगी।
यात्रा की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन शहर के गढ़ी कोहना स्थित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर संपन्न हुई।बैठक में बोलते हुए संस्कार भारती कानपुर प्रांत के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि इस बार यात्रा में बुंदेलखंड का दिवारी नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। यात्रा में विभिन्न प्रांत की वेशभूषा में संस्कार भारती के कला साधक व गणमान्य नागरिक चलेंगे। विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व छात्र-छात्राएं यात्रा में सम्मिलित होंगे।
उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में बनने वाले प्रभु श्री राम के दर्शन सभी को होंगे,वहीं महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी,  साईं बाबा के दर्शन होंगे। यात्रा में सभी समाज के लोग एक साथ चलेंगे। यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता व अखंडता दिखाने का है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव आकांक्षा सक्सेना, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी, साहस इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला, यात्रा संयोजक अखिलेश पाण्डेय, सह संयोजिका साधना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।