सपा के प्रशिक्षण शिविर में पर्दे के पीछे भाजपा के खिलाफ बनी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को पर्दे के पीछे शुरू हो गया| गेस्ट हाउस आयोजित हुए शिविर में भाजपा सरकार की नाकामी और सपा सरकार के विकास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया| प्रशिक्षण में आगामी 2022 के चुनाव के लिए भाजपा को शिकस्त देनें की रणनीति बनायी गयी|
शहर के इटावा-बरेली हाई-वे मसेनी चौराहे के निकट एक प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नें किया| उन्होंने कार्यकर्ताओं से मंच के माध्यम से चर्चा की| इसके बाद उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को तेजी के साथ लगने और घर-घर सपा सरकार के दौरान किये गये विकास कार्यों को बतानें की नसीहत दी| शिविर को पूरी तरह से गोपनीय रखने का प्रयास रहा| मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा लगायी गयी थी| जिसके साथ ही मीडिया को भी भीतर जाने की पाबंदी थी| कुल मिलाकर वक्ताओं नें भाजपा को पानी पी-पीकर कोसा| इस शिविर में चुनिंदा कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही बुलाया गया था। बिना निमंत्रण कार्ड अंदर जाने से रोकने पर सपाई आपस में कई बार भिड़े भी।
प्रशिक्षण शिविर में नेताओ और कार्यकर्ता को मिशन-2022 में सपा की कामयाबी का संकल्प दिलाया गया| वक्ताओं नें पदाधिकारियों से कहा कि सपा के पाले में अधिक से अधिक वोट पड़े इस तरह की व्यवस्था करें| भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है| शिविर में किसी तरह से कोई फोटो खीचने पर भी पाबंदी लगा दी गयी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी , निवर्तमान महा नगर अध्यक्ष विजय यादव, सचिन यादव आदि रहे|