त्रेता युग के बाद मंदिर निर्माण दूसरा सबसे बड़ा रामोत्सव

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अयोध्या राममंदिर के निर्माण संकलन के जिला प्रभारी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिलीप कुमार दुबे नें जेएनआई न्यूज से विस्तृत वार्ता की| जिसमे उन्होंने कहा कि अयोध्या राममन्दिर निर्माण को लेकर पूरे विश्व में उत्सव है| हर व्यक्ति मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए आये आ रहा है| यह त्रेता युग के बाद दूसरा सबसे बड़ा रामोत्सव देश का पूरे विश्व के लोगों को मनाने का अवसर मिला है| मन्दिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान लगभग एक महीने चलेगा|
राममंदिर के निर्माण संकलन के जिला प्रभारी नें कहा कि बीते दिन शहर में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जो रैली निकाली गयी उसमे सभी नें बढ़चढ़ के हिस्सा लिया| श्रीराम की यात्रा में हर पार्टी और लगभग जनपद में 25 संगठनों के लोग थे| उन्होंने केबल यात्रा में आने का अवाहन किया था| इसके बाद हजारों लोगों के साथ शान्तिपूर्वक यात्रा निकली| उन्होंने कहा कि समाज मन्दिर निर्माण के लिए कितना समर्पित है यह यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है| बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही| यात्रा में भीड़ बढाकर फर्रुखाबाद नें यह बता दिया कि आने वाली बड़ी यात्रा के लिए वह तैयार है|
उन्होंने कहा हिन्दू समाज सभी की पूजा करता है| लेकिन विरोध केबल उसी का होता है जो राष्ट्र का विरोध करता है|  देश का मुस्लिम समाज भी श्रीराम का ही वंशज है| उन्होंने अपने अराध्य बदल लिए लेकिन पूर्वज हम सभी के एक ही हैं| उन्होंने कहा कि अभी मन्दिर निर्माण के लिए निधि समर्पण रामोत्सव की तरह चल रहा है| त्रेता युग के बाद मंदिर निर्माण का यह पहला सबसे बड़ा रामोत्सव मनाया जा रहा है| तब भगवान के अयोध्या आने का और अब भगवान का मन्दिर बनने का उत्सव मनाया जा रहा है|
मन्दिर का निर्माण 70 एकड़ भूमि पर होना है| मन्दिर कैसा बनेगा यह खुद समाज तय करे| 27 फरवरी तक समर्पण अभियान चलेगा| 28 फरवरी को आगे हुए सहयोग राशि का जिला स्तर पर सत्यापन होगा| उसके बाद बैंक बंद होगी| कोई बाद में सहयोग देना भी चाहे तो उसका स्वीकार नही होगा|