मेला रामनगरिया में 6 हजार शौचालय और 12 हजार लगेंगे नल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेला संवाददाता)पांचाल घाट पर लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कल्पवासियों व साधु-संतों का आना जारी है।  जैसे-जैसे मेला नजदीक आता जा रहा है मेले में रौनक बढती जा रही है| शुक्रवार को भी दर्जनों कल्पवासी अपनी-अपनी सुबिधा अनुसार कल्पवास के लिए पंहुचे|
गंगातट पांचाल घाट पर एक माह के लिए अर्द्धकुंभ की तरह लगने वाले मेला रामनगरिया में कल्पवासियों ने आना शुरू कर दिया है। संत-महात्माओं ने भी गंगा तट पर डेरा डाल दिया है। हालात यह है कि कल्पवासियों की चहल-कदमी से गंगातट पर रौनक है। इसके साथ ही इस बार शौचालय और साफ-सफाई की विशेष निगरानी होगी| शुक्रवार को आस्थाई शौचालय निर्माण का कार्य भी तेजी से शुरू हुआ| इसके साथ ही पानी की व्यवस्था के लिए नलों की खेप में आ गयी| मार्गों पर पुआल आदि डालकर रास्ता बनाई जाएगी। दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है| मेले में लगभग 704 दुकानों का आवंटन होना है|
मेले का क्षेत्रफल बढ़ा लेकिन राउटी करीब
जिला प्रशासन नें कोरोना वायरस को देखते हुए राउटी दूरी बनाकर लगाने के निर्देश दिये थे| मेला लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्रफल में बसाया जायेगा| लेकिन झोपड़ियों की दूरी नही बढ़ सकी है|
सर्दी में आलावा का इंतजाम नही
कल्पवास करने आये श्रद्धालु रामहर्ष निवासी हरपालपुर नें बताया कि भीषण सर्दी में प्रशासन नें कल्पवासियों के लिए अलावा की व्यवस्था नही की है| जिससे सर्दी में तकलीफ हो रही है|
मेला परिसर में बनेगे 6 हजार शौचालय
मेला परिसर में जिला प्रशासन द्वारा 6000 हजार शौचालय बनाये जाने की व्यवस्था की गयी है| जिसको लगाने की भी तैयारी शुरू हो गयी है| इसके साथ ही 12000 हजार नल भी लगाये जायेंगे| पुरा मेला परिसर रंगबिरंगी लाइटे लगेंगी| आगरा-मेरठ के रामनगरिया में टेंट लगेगें|