अभाविप नें स्वामी विवेकनंद की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वामी विवेका नन्द की 158 वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में अभाविप के कार्यकर्ता शामिल हुए|
शहर के सेनापति स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रियंम पाण्डेय संयोजन में शुरू हुई शोभायात्रा चौक, नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बद्री विशाल डिग्री कालेज में समाप्त हुई| मुख्य अतिथि  जितेन्द्र सिंह नें कहा कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी विवेका नंद है जो समाज को नई दिशा देनें का काम करता है| जगह-जगह पदाधिकारियों नें नारेबाजी की|
सोशल मीडिया प्रभारी प्रांजल तिवारी, नरेंद्र मिश्रा, अकर्स मिश्रा, अंजली मिश्रा, कल्पना, आलोक बिहारी, ज्ञानेश दीक्षित आदि रहे|