यूपी में तरक्की का रास्ता पूरी तरह जाम: राजेन्द्र पाल गौतम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम नें यहाँ जनपद आकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला| उन्होंनें कहा की आप के प्रदेश में आने से बीजेपी डर गयी है| यूपी से तरक्की का रास्ता पूरी तरह से रुका हुआ है| अब आगामी 2022 के चुनाव में आप की सरकार यूपी में बनेगी|
शहर के चाँदपुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होनें से पूर्व उन्होंने पास के ही प्राथमिक विद्यालय में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया| इसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेट की| उन्होनें कहा कि आगामी विधान सभा पर आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर यूपी का चुनाव लड़ेगी| रायबरेली में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती पर काली स्याही फेंके जाने की बात पर बीजेपी पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि आप के नेताओं पर काली स्याही फेंका जाना बीजेपी के डर को दर्शा रहा है| उन्हें डर लगना भी चाहिए| यह काली स्याही नही बल्कि भाजपा का काला अध्याय है तो आगामी 2022 के चुनाव में बीजेपी को प्रदेश के बाहर फेंकने का कार्य करेंगे|
यूपी का चुनाव आगामी 2022 में आप दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी| दिल्ली में महिलाओं और वृद्धजनों को मुफ्त में यात्रा दी जाती है| शिक्षा की व्यवस्था बेहतर है| दिल्ली में  आईपीएस, आईएस, डाक्टर आदि की पढाई का खर्च सरकार उठा रही है| लोग प्राइवेट विद्यालयों से हटाकर अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलो को करा रहें है| जबकि यूपी में तरक्की पूरी तरह से रुकी हुई है|अस्पताल, स्कूल आदि पूरी तरह से खराब है| बीजेपी सरकार केबल कागजों में विकास करा रहा है|यूपी सरकार अपने मन मिंया मिठ्ठू बननें में लगी है| आप किसानों के साथ है| दिल्ली में उनकी पूरी तरह से सेवा की जा रही है| सरकार को यह काला कानून वापस लेना चाहिए| आगामी विधान सभा चुनाव में आप विधान सभा का चुनाव यूपी के लड़ने का मन बना चुकी है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय मिश्रा, राज गौरव पाण्डेय, ब्रजेश कश्यप, गौतम कश्यप, अखिलेश कटियार आदि रहे|