डिस्पोजल प्लास्टिक और थर्माकोल पर बैन, डीएम-एसपी ने कुल्हड़ में पी चाय

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शासन के फरमान के क्रम में स्वतन्त्रता दिवस के दिन यानी आज से डिस्पोजल प्लास्टिक और थर्माकोल से बने उत्पादों पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रोंक लगा दी है| उन्होंने खुद आज से ही एसपी अतुल शर्मा के साथ कुल्हड़ में चाय की चुस्की ली| साथ ही डिस्पोजल प्लास्टिक और थर्माकोल की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये| वही प्लास्टिक रोंक की दिशा में अहम योगदान देने वाले विधालयों को धनराशि की चेक देकर सम्मानित भी किया गया|
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के तहत एक बैठक का आयोजन किया| जिसमे उनके साथ एसपी अतुल शर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मी रहे| उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के साथ ही साथ आज से पूरे जनपद में डिस्पोजल व और थर्माकोल से निर्मित उत्पादों पर पूरी तरह से पाबंदी होगी| यदि रोंक के बाद भी कोई इस तरह का डिस्पोजल या थर्माकोल प्रयोग करता या बिक्री करता मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|
इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर को पूर्णरूप से प्लास्टिक व डिस्पोजल मुक्त जोन घोषित किया| उन्होंने कहा की अब कलेक्ट्रेट में डिस्पोजल या थर्माकोल के गिलास में नही बल्कि कुल्हड़ में चाय पी जाया करेगी| उन्होंने खुद एपसी अतुल शर्मा के साथ कुल्हड़ में ही चाय की चुस्की ली और कहा कि कुल्हड़ में चाय का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है|
सर्वाधिक प्लास्टिक एकत्रित करने वाले पांच विधालयों को पुरस्कार
जिलाधिकारी ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एकत्रित करने वाले विधालयों में सरस्वती विधा मन्दिर उ०मा० विधालय भोपतपट्टी श्याम नगर को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी को 21 हजार का चेक, द्वितीय स्थान पाने वाले सीपीवीएन कायमगंज के प्रधानाचार्य योगेश तिवारी को 11 हजार रूपये, आरपी इंटर कालेज कमालगंज को पाॅलिथिन एकत्रित करने में तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपये की चेक दी गयी| वही राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ को चौथा स्थान मिला| उनकी प्रधानाचार्य मीना यादव को 2100 सौ रूपये की चेक, कायमगंज के शकुंतला देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शुतिक्ष्ण श्रीवास्तव को पांचवा स्थान आने पर 1100 रूपये का नकद पुरस्कार चेक के रूप में दिया गया|

Comments are closed.