21 दिसंबर से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 21 दिसंबर से 8 जनवरी तक फर्रूखाबाद में फाइलेरिया मुक्त अभियान चलने जा रहा है| जिसमे शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फतेहगढ़ के सभागार में सीएमओ डा० वंदना सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया|   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ० नित्यानंद ठाकुर नें मीडिया कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी|
सीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आशा, आगनबाड़ी व अन्य वालंटियर द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। एक टीम एक दिन में 20 से 25 घरों का दौरा कर लक्षित समूह को दवा अपने सामने खिलाएंगे। यह दवा सभी लोगों को भोजन करने के बाद दिन में 11बजे से 5 बजे तक खिलाया जाएगा। इसमें डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलिया लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली व एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली व 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
क्या है फाइलेरिया
जिला मलेरियाअधिकारी सुजाता ठाकुर नें बताया कि इसे हाथीपाव रोग के नाम से भी जाना जाता है। यह एक दर्दनाक रोग है जिसके कारण शरीर के अंगों में सूजन आ जाती है। यह क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लसिका (लिम्फैटिक) प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है। फाइलेरिया से जुड़ी विकलागता जैसे लिंफोइडिमा( पैरों में सूजन) व हाइड्रोसील(अंडकोश की थैली में सूजन) के कारण पीड़ित लोगों को इसके कारण आजीविका एवं काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। जिले में कुल 810 मरीज फाइलेरिया से ग्रसित है|
 40 लाख का मिला बजट
जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर नें बताया कि इस वर्ष फाइलेरिया अभियान के लिए कुल 40 लाख रूपये का बजट आया है| किस मद में कितना बजट आया यह जानकारी वह नही दे सकीं|
आठ जनपदों में एक साथ शुरू हो रहा अभियान
यूपी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 21 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो एक जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के आठ जनपदों फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरया, कौशांबी, गाजीपुर, रायबरेली व सुलतानपुर्ता, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही दवा खिलाएंगी।
इस दौरान एसीएमओ दलवीर सिंह, उप जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद, पीसीआई के अमर सिंह, अनुपम वाजपेयी, शब्दल हुसैन आदि रहे|