बहूँ को घर में बंधक बनाने का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी चाँदनी पत्नी किस्मत को उसके जेठ द्वारा घर में बंधक बनाये जाने का प्रयास किया| मौके पर पंहुची पुलिस ने चांदनी को उसकी माँ के साथ मायके भेज दिया|

बीते 2 जनवरी को 43 वर्षीय किस्मत पुत्र अल्ताफ को पुलिस पकड़ने गयी थी| उसी समय चली गोली किस्मत के सीने में जा लगी| जिससे उसकी मौत हो गयी| रविवार को चाँदनी की माँ हासिना बेगम व भाई रिंकू पुत्र शमसुद्दीन थाने पंहुचे| उन्होंने थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी को बताया कि चांदनी के जेठ इरशाद ने उसे घर में बंधक बना लिया है| घटना की सूचना थानाध्यक्ष ने सीओ उमेश शर्मा भी थाने आ गये| उन्होंने फ़ोर्स परिजनों के साथ चाँदनी के घर पंहुचे|

इरशाद ने पुलिस से कहा की किस्मत के सभी कर्मकांड हो जाये| लेंकिन चांदनी के परिजन इस पर राजी नही हुये| जिसके बाद पुलिस ने उसे माँ और भाई के साथ मायके भेज दिया|