कांग्रेस के पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद नें ब्राह्मणों पर डाले डोरे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद आये कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद नें एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों पर डोरे डालने का प्रयास किया| वही दूसरी तरफ पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने आगामी 2022 में कांग्रेस की सरकार यूपी में बनने के दावा भी किया|
शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यक्रम में पंहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद नें हिस्सा लिया| वह ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं| उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का एक जुट होना जरूरी है| ब्राह्मणों के बिना कोई राजनैतिक दल राजनिति नही कर सकता| उन्होंने समय-समय जरूरत पढने से संगठन हर तरह से अपने समाज के साथ है|
उन्होंने कहा कि अपने समाज के सरकारी कर्मचारी पुलिस, लेखपाल और अधिकारी अपने साथ में मिलाओ| आज थानों में कोई सुनने वाला नही है| लेकिन ब्राह्मण चेतना परिषद को समाज को आगे ले जाने का कार्य करेगा| पूर्व मंत्री नें कहा कि ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए ब्राह्मण सेक्योरिटी का गठन किया जायेगा| अब ब्राह्मणों को भी सुरक्षा प्रदान करें|  सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरल दुबे नें कहा कि अभी तक हमारे समाज का प्रयोग राजनैतिक दलों नें समय-समय पर किया है| लेकिन के सम्मान और समाज का भला करने के लिए किसी नें नही सोचा|  अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष मृत्युज्जय शर्मा, संजीब मिश्रा बॉबी, अरुण अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला, व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे, विकास पाण्डेय आदि रहे|
आगामी  2022 चुनाव में कांग्रेस का चलेगा पंजा
राजेपुर प्रतिनिधि: पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद नें ग्राम गाँधी में कांग्रेसियों को सम्बोधित किया| जिसमे उन्होंने कहा कि आगामी 2022 का चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में जीतेगी| प्रदेश में अपराध चरम पर है| अपराधिक घटनायें लगातार बढ़ रहीं है| प्रदेश में आतंक और अन्याय का माहौल है| 21 किलो की माला से पूर्व मंत्री का स्वागत किया गया| कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, रमेश कठेरिया, वसीमुज्मा खां, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस, संजू अग्निहोत्री, अभय यादव आदि रहे|