पांच वर्षीय बालक के साथ 14 वर्षीय किशोर नें किया कुकर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) बीती रात घर के बाहर खेल रहे बालक के साथ गाँव के ही किशोर नें कुकर्म कर दिया गया| घटना के बाद पुलिस नें तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया| वही कानूनी होनें के चलते पीड़ित के परिजन इलाज के लिए भी भटकते रहे|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल निवासी एक 5 वर्षीय बालक के साथ गाँव के ही 14 वर्षीय किशोर नें पकड़कर दुष्कर्म किया| पीड़ित बालक की माँ नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा कि घटना के बाद गंभीर हालत में अपने पुत्र को लेकर इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाये लेकिन किसी नें भी इलाज नही किया| लोहिया अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस कार्यवाही पहले करने की कहकर वापस भेज दिया गया|
तहरीर मिलने के बाद पुलिस नें आरोपी 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ धारा 377 व पास्को एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया| जाँच दारोगा नंद किशोर वर्मा को दी गयी ही| पुलिस नें पीड़ित का सीएचसी में मेडिकल कराया|
सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम नें बताया कि घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी किशोर को विधिक रूप से गिरफ्तार किया जायेगा| पीड़िता का मेडिकल कराया गया है| जाँच की जा रही है|