धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपाइयों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई और वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षाें से भरे जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह यादव के जन्मदिन पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ|
आवास-विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी संरक्षक के जन्मदिन पर आयोजित बैठक में नेताओं नें कहा कि कहा कि मुलायम सिंह यादव ने  हमेशा राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति और चौधरी  चरण सिंह की ग्राम आधारित राजनीति की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने किसान और गरीब के लिए जितने काम किए, वह उल्लेखनीय हैं। वर्ष 1992 में पार्टी की स्थापना की थी। संघर्ष कर पार्टी को मजबूत किया।  वह तीन बार सूबे के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री भी रहे। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व महासचिव मंदीप यादव, पूर्व सयुस राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक यादव, युनूस अंसारी आदि रहे|
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री का एक साथ मनाया जन्मदिन
सूबे के तीन बार मुख्यमंत्री रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह यादव का जन्मदिन राजेन्द्र नगर में हबनपूजन के साथ मनाया| इसके साथ केक भी काटा गया|
पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव और उनके पुत्र सचिन सिंह यादव (लव) नें अपने समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैत्रक गाँव राजेन्द्र नगर में हबन पूजन कर और केक काटकर जन्मदिन मनाया| पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव नें कहा कि मुलायम सिंह यादव नें हमेशा गरीबो और कमजोरों की मदद की| ठीक उसी तरह पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबू राजेन्द्र सिंह यादव नें भी अपने रहते हमेशा कमजोरों की ढाल बने रहे| उनका परिवार आज भी पुरानी परम्परा का निर्वहन कर रहा है|
पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पूर्व महासचिव मंदीप यादव, विवेक यादव, यशवीर आर्य, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|