रिश्तेदार ने महिला की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) रिश्तेदार नें महिला की पहले गोली मारकर हत्या कर दी उसके बाद खुद को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार लिया| पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है|
जनपद एटा के नयागाँव नाबर निवासी 55 वर्षीय भंबरपाल पुत्र रघुनन्दन यादव रविवार दोपहर कोतवाली कायमगंज के ग्राम सोतेपुर निवासी मामा के बेटे रजनेश यादव के घर गया| जहाँ उसने रजनेश की पत्नी कृपांती देवी की गोली मारकर हत्या कर ली| इसके बाद खुद सोतेपुर पुलिया के निकट तमंचे से गोली मारली|
मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| पुलिस ने घायल भंवरपाल को सीएचसी में पंहुचाया| जहाँ चिकित्सकों ने भंवरपाल को भी मृत घोषित कर दिया| महिला 40 कृपांती देवी के पति रजनेश की बीते 6 महीने पूर्व कैंसर से मौत हो गयी थी| पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की|
सीओ कायमगंज राजवीर सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि परिवारी विवाद के चलते हत्या हुई है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद निकल कर आयेगा मुख्य कारण क्या है| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें भी बताया कि प्रथम जाँच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है| पुलिस जाँच कर रही है|