इस्तेमाल की हुई कोरोना पीपीई किटो से श्मशान में दहशत!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना के मरीज रविवार सुबह 101 हो  गये| लगातार बढ़ रहे मरीजों के बीच दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है| इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है| जिससे श्मशान में दहशत का माहौल है|
दरअसल कोरोना मरीज को लाने ले जाने और उनके नमूने लेनें के दौरान जो स्वास्थ्य किट का इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग के लोग करते है| बीते दिन शहर के नाला मछरटटा निवासी महिला की मौत हो जाने के बाद उसका अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर किया गया| लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने किट को इस्तेमाल करने के बाद उसे मौके पर ही छोड़ दिया| जिससे लोगों में दहशत है| जिम्मेदार बोलने को तैयार नही है| जिले में कोरोना के प्रति लापरवाही जरा भी भारी पड़ सकती है|
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही था| जेएनआई के द्वारा पता चला है| पीपीई किट को तत्काल नष्ट कराया जायेगा|